यातायात पुलिस द्वारा दुकानदारों व ग्राहको की लाईन के अन्दर खडी गाडियो को ले जाने पर किया आन्दोलन,
अजमेर 08 मई, यातायात पुलिस द्वारा कवंडसपुरा बाजार में दुकानदारों व ग्राहको की लाईन के अन्दर खडी गाडियो को ले जाने पर व्यापारियो ने अध्यक्ष राजेश गोयल और उपाध्यक्ष यश मटाई के नेतृत्व में बाजार बन्द करने की चेतावनी देने पर बाजार के सारे व्यापारी एक जुटता से एकत्रित होकर आन्दोलन करने लगे।राजेश गोयल ने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्राहको अैर व्यापारियो की गाडियो के खडे रहने के लिए सफेद लाईन खींची गई है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि कवंडसपुरा में अनावश्यक व गेर कानूनी कार्यवाही करने वाले एएसआई के द्वारा पूर्व में वरिष्ठ नागरिक का हेलमेट नही पहनने पर फोटो खींचकर चालान बना दिया गया हैं।वरिष्ठ नगारिक ने बताया कि इस एएसआई ने हेलमेट नही पहनने का कारण भी नही पूछा और सीधे चालान बना दिया गया।वरिष्ठ नागरिक ने महासंघ के पदाधिकारियो से सम्बंधित एएसआई श्री धर्मपाल के विरूद्व विभागीय कार्यवाही करने की पुलिस अधीक्षक से मांग की है।वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि उनक पास हेमलेमट नही पहनने का डाक्टर का लिखा प्रमाण,आ सी अपडेटेड,ड्राईविंग लाईसेन्स अपडेटेड,इन्श्योरेन्स अपडेटेड,गाडी के खरीद के बिल सहित अन्य समस्त दस्तावेज होने के बावजूद वरिष्ठ नागरिक का द्वेष्तावश आन लाइ्रन चालान करने और बाजारो में कवंडसपुरा सहित लोगो व व्यापारियो को परेशान करने वाले एएसआई के विरूद्व विभागीय ओर कानूनी कार्यवाही करवाकर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 07 May 2026
- Total Views:- 89
