नगर निगम गोदाम के बाहर गंज में बडे बडे डम्परों से उठता रहता है कचरा कभी भी होगा बडा हादसा

अजमेर 08 अप्रेल 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से जुडे बाजार व्यापारिक ऐसोसिएशन श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज क्षेत्र में पुलिस थाने के पीछे,नगर निगम के गंज गोदाम कार्यालय के द्वार पर,यूनानी चिकित्सालय और प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर के पास व्यापारियों के लिए स्मार्ट सिटी के मध्यम बना कचरा डिपो,गरीब लुहार बस्ती,जायरीनो,पर्यटको एवं आम नागरिको के लिए बहुत ही परेशानी का कारण बना हुआ है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के पदाधिकारियो ने बताया कि नगर निगम के इन्सपेक्टर जमादार एवं अन्य कर्मचारियो एवं अधिकारियांे की उपस्थिति में बडे बडे समारोह स्थलो के बडे बडे टैम्पुआंे और ट्रेक्टरो में कचरा लाकर और गीला कचरा दुकानदारो व प्राचीन मन्दिर के पास फैलता रहता है जो कि दिन भर से रात्रि तक डम्परो से उठता रहता है।जिसकी सडांद दूर दूर तक आती रहती है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,गंज के अध्यक्ष मानमल गोयल,कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अगन छबलानी,महासचिव रमेश लालवानी,बाबूलाल यादव,राधाकिशन दौलतानी,पूनमचन्द बालोटिया,सुरेश तम्बोली,शराफत हुसैन घोसी,अनवर हुसैन घोसी,मुकेश कुमार,गोविन्द भाई सहित अन्य ने बताया कि होटलो और समारोह स्थलो से शादी समारेह स्थलो एवं होटलो से कचरा संग्रह नगर निगम द्वारा करवाया जाता है।परन्तु इस क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियो और कर्मचारियो के द्वारा ही कचरा डलवाया जाता है।इस क्षेत्र में लुहार बस्ती में आने जाने वाले ग्राहको को भी परेशानी का समाना करना पडता है।राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,जिलाधीश लोक बंधु,नगर निगम आयुक्त नित्या के,स्वास्थ्य अधिकारी रमेश्ज्ञ चैधरी एवं अन्य सम्बंधितांे से शीध्र प्रभाव से इस कचरा डिपो को नगर निगम के अजमेर स्मार्ट सिटी कहलाने वाले क्षेत्र के बाहर करवाने की व्यवस्था की मांग की है।

+