सिन्धियत को बडावा देने व उभरते कलाकारों को सिन्धु ज्योति सेवा समिति करेगी योगदान: पी के भेरवानी

अजमेर 06 मई, सिन्धियत को बडावा देने और उभरते हुए सिन्धी भाषी कलाकारों को सिन्धु ज्योति सेवा समिति के पदाधिकारियो के द्वारा निःशुल्क योगदान किया जायेगा।उपरोक्त विचार सिन्धु ज्योति सेवा समिति के संरक्षक अहमदाबाद और अजमेर के उद्योगपति होटल व्यवसायी सिन्धु ज्योति सेवा समिति के संरक्षक पी.के.भेरवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त करते हुए बताये।समिति के अध्यक्ष विख्यात गायक कलाकार मंधाराम भिरयानी ने बताया कि सिन्धी भाषा,लिपि,सस्कृति व सभ्यता के विकास हेतु पी.के.भेरवानी का हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहता है।वर्चुअल रूप से आयोजित सिन्धी युवाओ को सिन्धियत जी जाण विषय पर वैचारिक गोष्ठी में पी.के भेरवानी मुख्य वक्ता ,अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी,संरक्षक तेजभान आसवानी,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी,गिरीश आसवानी,पूनम गीतांजली,महासचिव राजू जोधानी,श्रीमती श्वेता शर्मा,दिलीप बिनयानी आदि ने सिन्धी बच्चो और युवाओ को सिन्धी गीत संगीत,नृत्य अदि के लिए निःशुल्क जानकारी के लिए मंधाराम भिरयानी ,पूनम गीतांजली,श्रीमति श्वेता शर्मा आदि से सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

+