सर्वधर्म प्रतिनिधियो का 10मई को अम्बे सेवा समिति आश्रम में कालीचरण दास की अध्यक्षता में होगा सम्मेलन

अजमेर 06 मई 2026 सर्वधर्म प्रतिनिधियो का रविवार 10मई को हरि भाउ उपायाय नगर स्थित अम्बे सेवा समिति आश्रम में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व आश्रम के अध्यक्ष कालीचरणदास खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।जन सेवा समिति व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश्ज्ञ लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि रविवार 10 मई को प्रातःकाल 11.30 बजे से आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जनसेवा समिति की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।इस अवसर पर महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियों के कर कमलो द्वारा सेवा कार्य भी समपन्न करवाये जायेंगे।महासंघ की आवश्यक मीटिंग भी मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।लालवानी ने बताया कि महासंघ के द्वारा बाजारो में व्यापारियो की समस्याओ के सम्बंध में भी निर्णय लिये जायेंगे।सर्वधर्म समिति के पदाधिकारियों में दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज के गद्वीनशीन हाजी फखर काजमी,जैन सम्प्रदाय की श्रीमती कुशाल जैन,सिख सम्प्रदाय के सरदार जगजीत सिंह छाबडा,महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,दादा भगवान विचारक रणवीर सिंह सैनी बागडी,बौद्व विचारक गुणवन्त राहुल,श्रीमती सोनी राहुल,श्रीमती अनिता ,श्रीमती सुनीता चैधरी,राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर सन्तमत के विचार रमेश लालवानी,ओम प्रकाश टांक,ब्राम्हण समाज के आशीष शर्मा,रामेश्वरम मन्दिर के महासचिव राजेन्द्र मूरजानी,मानमल गोयल,दिनेश मूरजानी,अनिल आडवानी,किशन पारीक,किशोर टेकवानी,सुरेश तम्बोली,दिलीप बूलचन्दानी,संजीव खण्डेलवाल,प्रदीप अग्रवाल,विनय चैनानी,ठाकुर प्रसाद एवं महासंघ के अन्य पदाधिकारी सम्मलित होंगे।

+