ऑनलाईन दवा विक्रय के विरूद्व अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन ने भागीरथ चौधरी को ज्ञापन देकर आगामी 20 मई को देशभर के कमिस्टों द्वारा बन्द की दी चेतावनी
अजमेर 06 मई, ऑन लाईन दवा विक्रय के विरूद्व अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के पदाधिकारियो ने केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चैधरी को ज्ञापन देकर बताया कि ऑनलाईन दवा विक्रेताओ को किसी भी ग्राहक द्वारा मात्र मोबाईल पर आर्डर देने से ही सप्लाई कर दी जाती है और उसका रिकार्ड रखने की भी सरकार की ओर से पाबन्दी नही है।अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि अनेक प्रकार की दवा जो कि बिना डाक्टर की पर्ची प्रेस्क्रिप्शन के नही देनी होती है ऑनलाईन आपूर्ति की जा रही है।मूरजानी ने बताया कि 20 मई को ऑल इण्डिया केमिस्टस के आहवान पर बुधवार को ऑल इण्डिया केमिस्ट बन्द का आहवान किया गया है।ऑल इण्डिया आर्गेनाईजेशन ऑफ़ केमिस्टस एण्ड ड्रगिस्टस के अध्यक्ष जे.एस.शिन्दे और महासचिव अध्यक्ष राजीव सिंधल ने बताया है कि प्रमुख मांगो में ऑनलाईन दवा बिक्री बन्द हो जीएसआर 817 दिनांक 28 अगस्त 2018 वापिस लो।कारपोरेटस द्वारा भारी डिस्काउंट बन्द करो।नकली दवाईयों से देश को बचाओ कोविड जीएसआर 220 दिनांक 26 मार्च 2020 वापिस लो।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,ओम प्रकाश टांक,रमेश मूरजानी, अनिल आडवानी, मानमल गोयल,ठाकुर प्रसाद,दिलीप बूलचन्दानी, दिनेश मूरजानी,सरदार बलबीर सिंह,सरदार मनजी तसिंह सलूजा आदि ने बताया कि ऑनलाईन शापिंग से समस्त प्रकार के व्यापारी भी अपने व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव होने से पीडित होने के कारण केन्द्र सरकार से ऑनलाईन व्यापार बन्द कर केमिस्ट ऐसोसिएशन की मांगो को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 May 2026
- Total Views:- 32
