बाजार प्रतिनिधियो से फायर फाईटिंग संसाधन लगवाने की श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की अपील
अजमेर 06 मई, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियो मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल, संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी, संरक्षक ओम प्रकाश टांक, संतोष बर्मन एवं अन्य ने समस्त बाजारो के प्रतिनिधियो, व्यापारियो और व्यापारिक संगठनों,शापिंग सेन्टरो,माल, शोरूम्स सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानो पर अपने व ग्राहको के जान माल की सुरक्षा को घ्यान में रखते हुए अपने अपने परिसरों में फायर फाईटिंग संसाधनों और सीसीटीवी कैमरों को लगवाने की अपील की है।महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने समस्त व्यापारियो से अपील की हे कि जिन क्षेत्रो में फायर फाइटिंग इकूपमेन्ट लगे हुए है उनको समय समय रीफिलिंग और माॅक ड्रिल भी करने के प्रबंध करे।महासंघ के महेन्द्र बंसल,राजेन्द्र मूरजानी,दिलीप बूलचन्दानी,आशीष शर्मा,किशन पारीक,किशोर टेकवानी, रणवीर सेनी,सुरेश तम्बोली और ठाकुर प्रसाद ने जिलाधीश लोक बंधु,जिला प्रशासन के सम्बंधित अधिकारियो और नगर निगम की आयुक्त नित्या के और अन्य से बाजारो में व्यापारियो को माॅक ड्रिल और नियमित फायर एक्सटिन्गयूशर के प्रयोग के क्षेत्रवार प्रशिक्षण प्रदान करने की मांग की है।विजय खेमानी और दीपक नवलानी ने बताया कि सदर बाजार मून्दडी मौहल्ला में अग्नि शामन यंत्रो को बाजार में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मार्गदर्शन में लगवा दिये गये है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 May 2026
- Total Views:- 25
