सिन्धी भक्ति रस के रंगा रंग कार्यक्रम में श्रद्वालुओ ने अनेक भजनो पर नाचकर-झूमकर छेज लगाई
अजमेर 06 मई, सिन्धी भक्ति रस के रंगा रंग कार्यक्रम में श्रद्वालुओ ने गायक कलाकार मनोज झामनानी एवं आकाश की मण्डली के साथ साथ श्रद्वालुओ ने अनेक गीतो भजनो नाचत आया गणपति, हिंगलाज माता,दुर्गामाता,झूलेलाल ,भोलेनाथ,झरनेश्वर महादेव सहित अनेक अन्य भजनो पर नाचकर-झूमकर छेज लगाई और सिन्धी में व हिन्दी में अनेक भजनो पर संगत को नाचने पर मजबूर कर दिया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि कार्यक्रम में शंकर छत्तानी,रमेश शिवनानी ,इन्दर विधानी,नरेश रतनानी,लता झामनानी एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा आम भण्डारे में सेवाऐ प्रदान की गई।पल्लव प्रार्थना के पश्चात ढोल ढमाको के साथ छेज लगाकर एक दिवसीय कार्यक्रम का समापन्न किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 May 2026
- Total Views:- 50
