सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन की कार्यकारिणी का हुआ गठन,श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत की सिंधी महिलाओं ने लिया सेवा कार्याे का संकल्प,
अजमेर 06 मई,सिन्धी समाज की श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी रजिस्टर्ड से सम्बंधित सिंधी समाज की महिलाओं ने सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर सेवा कार्याे का संकल्प लिया और सिन्धी समाज के युवाओ को भी सिन्धी सभ्यता,संस्कृति,भाषा ,लिपि, लोक संस्कृति,छेज, सन्तो महात्मओ के जीवन चरित्र,शहीदो महिला पुरूषो के जीवन चरित्र की जानकारी युवओ को प्रदान करने के साथ साथ हमारे वरिष्ठ जनो का आदर सत्कार करना अपने परिवारो में आपसी सदभाव व प्यार बनाये के लिए संस्कार जाग्रत करना आदि के उद्वेश्य से इस संगठन का गठन किया गया है।सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रेम मंगलानी और प्रदीप रामचन्दानी ने सोशल लमीडिया पर पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि तिरुपति दोसा कॉर्नर कॉलेज रोड पर संस्था के सभी सदस्यों के परिचय सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।भगवान साईं श्री झूलेलाल की प्रतिमा के सम्मुख पवित्र ज्योति प्रज्जवलित करके सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया और इससे कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।एक दूसरे को तिलक लगाकर दुपट्टा पहना कर और पुष्प देकर एक दूसरे का सम्मान किया गया।सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर कीर्ति मंगलानी को चुना गया।सचिव के पद पर पूनम मोतियानी,कोषाध्यक्ष जागृति गिद्वानी, एवं उपाध्यक्ष कोमल मोतियानी को चुना गया।कार्यकारिणी समिति मे हर्षिता रामचंदानी,शोभा जैसवानी,कनिका कीर्तानी,माला कांजानी,कशिश विधानी,रिया मंगलानी,पूनम रामरखयानी,अनु साधवानी,साक्षी भाटिया को कार्यकारिणी में सम्मलित किया गया।अध्यक्ष कीर्ति मंगलानी और प्रेम मंगलानी ने बताया कि यह संगठन सिंधी समाज की महिलाओं को एक करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए और समाज मे सेवा, सुरक्षा, संस्कार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगी एवं समाज को मजबूत बनाकर आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी एवं अंत में सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर महिलाओ ने मिलकर मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नव गठित कार्यकारिणी को पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,महासचिव रमेश लालवानी,महन्त टहलगिरी गोस्वामी,मंधाराम भिरयानी,सुश्री ज्योति तोलानी,पूनम गीतांजली, श्रीमती श्वेता शर्मा आदि ने शुभकामनाएं प्रदान की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 May 2026
- Total Views:- 31
