तमिलनाडु में 'थलापति' विजय को मिला कांग्रेस का साथ; सरकार बनाने के लिए बढ़ाया समर्थन का हाथ
संपादक,अब्दुल क़ादिर,,चेन्नई/नई दिल्ली 6मई
तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राज्य में थिरु सी. विजय के नेतृत्व वाली पार्टी तमिलगा वेट्टी कज़गम (TVK) को सरकार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।तमिलनाडु कांग्रेस के प्रभारी गिरीश चोडनकर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विजय ने कांग्रेस से सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा था, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया है।
युवाओं का जनादेश:
कांग्रेस ने कहा कि तमिलनाडु की जनता, विशेषकर युवाओं ने धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील सरकार के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है,
बड़ी शर्त:
कांग्रेस का यह समर्थन पूरी तरह शर्तों के साथ है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि TVK को इस गठबंधन से ऐसी किसी भी सांप्रदायिक शक्ति को दूर रखना होगा जो भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखती
दीर्घकालिक गठबंधन
यह गठबंधन सिर्फ सरकार बनाने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों में भी जारी रहेगा।साझा जिम्मेदारी: कांग्रेस ने इसे आपसी सम्मान और साझा जिम्मेदारी पर आधारित गठबंधन बताया है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 06 May 2026
- Total Views:- 131
