श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के 46 वर्ष में 121 बार रक्तदान करने वाले भरत सोनी का किया सम्मान

अजमेर 05 मई 2026 देहली गेट व्यापारिक ऐसोसिएशन प्रेम प्रकाश मेडीकल के भरत सोनी झामनानी के द्वारा मात्र 46 वर्ष की आयु में 121 बार रक्तदान किये जाने के उपलक्ष में और मरणोपरान्त नेत्र दान और देहदान की धोषणा करने वाले भरत झामनानी सोनी का डा.जी.सी.मीना ने बुके प्रदान करके और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को भरत सोनी ने बताया कि मेरे जीवन काल तक मै निरन्तर रक्तदान करने का आश्वासन देता हूं और वचन लेता हूं कि रक्तदान करता ही रहूंगा।भरत सोनी ने सबसे अपील की हे कि समस्त लोगो को आपस में रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहे।भरत को स्वस्थ व दीर्धायु जीवन की शुभकामनाएं प्रदान करने वालो में श्री श्याम प्रेमी बाजार व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष मानमल गोयल,महासचिव गोविन्द लालवानी,बिमला मार्केट के अध्यक्ष रमेश मूरजानी,वैशाली नगर के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मूलचन्दानी,उपाध्यक्ष अनिल आडवानी,विजय खेमानी,दीपक नवलानी,ठाकुर प्रसाद आदि प्रमुख है।

+