अम्बे सेवा समिति द्वारा आगामी 10मई रविवार को आयोजित कार्यक्रम में व्यापारिक महासंघ अतिथि होगा

अजमेर 05 मई 2026 श्री अम्बे सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 10मई रविवार को प्रातः काल 11.30 बजे से आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।अम्बे सेवा समिति के अध्यक्ष और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस अवसर पर महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियो के कर कमलो द्वारा सेवा कार्य समपन्न करवाये जायेंगे।इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियो की आवश्यक मीटिंग भी कालीचरणदास खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी।लालवानी ने बताया कि महासंघ के द्वारा बाजारो में व्यापारियो की समस्याओ के सम्बंध में भी निर्णय लिये जायेंगे।कार्यक्रम श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के पदाधिकारी जैन सम्प्रदाय की श्रीमती कुशाल जैन,सिख सम्प्रदाय के सरदार जगजीत सिंह छाबडा,महेन्द्र बंसल,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,दादा भगवान विचारक रणवीर सिंह सैनी बागडी,बौद्व विचारक गुणवन्त राहुल,श्रीमती सोनी राहुल,श्रीमती अनिता ,श्रीमती सुनीता चैधरी,राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर सन्तमत के विचार रमेश लालवानी,ब्राम्हण समाज के आशीष शर्मा,रामेश्वरम मन्दिर के महासचिव राजेन्द्र मूरजानी,किशन पारीक,किशोर टेकवानी,सुरेश तम्बोली एवं महासंघ के अन्य पदाधिकारी सम्मलित होंगे।

+