जन सेवा समिति व श्री अजमेर व्यापारिक सर्वधर्म समिति की और से बाबा दीप सिंह सेवा समिति के संस्थापक बलबीर सिंह दम्पति को श्रेष्ठ सेवाओं हेतु किया गया सम्मानित
अजमेर 05 मई 2026 बाबा दीप सिंह सेवा समिति के संस्थापक व सचिव बलबीर सिंह और सरदारनी हरजीत कौर दम्पति का जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर श्रेष्ठ सेवाओं और मानवता के लिए पिछले लगभग पचास वर्षाे से सरदार हरनाम सिंह व सरदार समुन्दर सिंह के साथ मिलकर सिख समागमो का आयोजन करने हेतु सम्मानित किया गया।जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति और व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि जन सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व बाबा दीप सिंह सेवा समिति के सचिव सरदार बलबीर सिंह और श्रीमती हरजीत कौर का उनके निवास स्थान शिवनगर ,फायसागर वरूण सागर रोड पर मोतियो की मालाऐ पहनाकर ,शाॅल ओडाकर और राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य सुख्मनी साहिब और बारह माह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आगरा गेट के अध्यक्ष सुरेश तम्बोली भी उपस्थित थे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 05 May 2026
- Total Views:- 27
