व्यापारिक महासंघ से सम्बंधित फ्रूट मण्डी पदाधिकारियों द्वारा गुरूद्वारा गुरू श्री रामदास सत्संग सभा ,रामगंज परिसर में भगवानदास की स्मृति में मिल्क रोज वितरित
अजमेर 05 मई 2026 श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से सम्बंधित ब्यावर रोड स्थित फ्रूट मण्डी के अध्यक्ष हीरानन्द विजरानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि फ्रूट मण्डी के पूर्व पदाधिकारी भगवानदास विजरानी की स्मृति में गुरूद्वारा गुरू श्री रामदास सत्संग सभा,रामगंज परिसर रामगंज बाजार में मिल्क रोज का वितरण किया गया।सरदार भजन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि बैसाखी के अवसर पर समस्त गुरूद्वारा में मिल्क रोज का वितरण किया जाता है।गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह हुंजन ने बताया कि कोई भी परिवार अपने स्वजन परिवार के सदस्य की स्मृति में गुरूद्वारा में प्रबंधक कमेटी के माध्यम से अरदास करवाकर सेवा कर सकता है।हुंजन ने बताया कि इसी क्रम में फ्रूट मण्डी के अध्यक्ष हीरानन्द विजरानी के परिवार वालो ने अपने प्रियजन भगवानदास विजरानी की स्मृति में मिल्करोज का आम लोगो में रामगंज गुरूद्वारा परिसर से वितरण किया गया।रामगंज बाजार के अध्यक्ष सरदार जरनैलसिंह गुलेर ने बताया कि बाजार में गुरूद्वारा और मन्दिर होने से अनेक धार्मिक आयोजन होते रहते हैं।व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,राजेन्द्र मूरजानी,आशीष शर्मा,रमेश लालवानी,किशोर टेकवानी,दिलीप मानवानी एवं अन्य ने भगवानदास विजरानी को नमन किया है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 05 May 2026
- Total Views:- 53
