व्यापारिक हितो हेतु गैर राजनीतिक महासंघ के मार्गदर्शन में मिलकर करेंगे समस्या का समाधानः सत्यनारायण

अजमेर 05 मई, डिग्गी बाजार के व्यापारिक हितो के लिए गैर राजनीतिक श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मार्गदर्शन में साथ मिलकर डिग्गी बाजार पश्चिम के व्यापारी करेंगे व्यापारियो की समस्याओं का समाधान।उपरोक्त विचार डिग्गी बाजार पश्चिम व्यापारिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने डिग्गी बाजार में महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,संस्थापक और महासचिव रमेश लालवानी की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में व्यक्त किये।महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने बताया कि महासंध के साथ शहर के और जिले के अनेक संगठन जुडे हुए है महासंध उन सब छोटे बडे संगठनों की समस्याओ के समाधान के कार्य करते है।महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि व्यापारी और ग्राहक हिन्दू,मुस्लिम,सिख,बौद्व,ईसाई,जैन,फारसी,देशी,विदेशी सब होते है।इसलिए महासंघ समस्त धर्मे और मजहबांे कों मानने वालो का सम्मान करता है और उनके जुलुस, शोभायात्राओं और कार्यक्रमों में स्वागत अभिनन्दन करते है।रमेश लालवानी ने कहा कि भारतीय मुदा्र लाने वाले ग्राहक का हम भगवान के रूप में सम्मान पूर्वक व्यवहार करते है।इस अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,संस्थापक महासचिव रमेश लालवानी,उपाध्यक्ष विजय गोयल का डिग्गी बाजार के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, सचिव रमेश पारवानी,रमेश चान्दवानी,शंकर लाल धनवानी,जीतू जितेन्द्र एवं अन्य ने माल्यार्पण करके और दुपटटा पहनाकर अभिनन्दन किया गया।रमेश लालवानी ने अग्नि शामन दिवस के अवसर पर बाजारो के समस्त व्यापारियो से अपने जान-माल और बाजार में आने जाने वाले ग्राहक के जान माल की सुरक्षा के लिए बाजारो में अग्नि शामन यंत्र फायर एक्सटिन्गूशर लगवाने की अपील भी की है।

+