राजावीर दरबार में सेवाऐ प्रदान करने वाले सेवादारी दल सदस्यो को टहलगिरी गोस्वामी द्वारा सम्मानित,

अजमेर 04 मई,राजावीर साहिब दुर्गा माता दरबार राजावीर बाजार में पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियो और राजावीर दरबार के सेवादारी दल के पदाधिकारियो द्वारा सेवाऐं प्रदान करने पर दरबार के महन्त टहलगिरी गोस्वामी और भक्तियाणी रेखा गोस्वामी के कर कमलो द्वारा राजावीर साहिब की पख्खर शाॅल पहनाकर और प्रसाद भेंट करके सम्मानित किया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि राजावीर दुर्गा माता दरबार में दो दिवसीय मेले में भण्डारे में एवं अन्य सेवाऐ प्रदान करने पर सेवादारी दल को सम्मानित किया गया।झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के सचिव शंकर छततानी ,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,इन्दर विधानी,रमेश लालवानी,रवि भगत,महेश भगत,ढोलण शर्मा,राजेश झूरानी एवं अन्य को सम्मानित किया गया।

+