तिब्बतियन शरणार्थी लहासा गर्म वस्त्र विक्रेता ऐसोसिएशन ने बुद्व जयन्ति पर चो गियाल्तसेन के नेतृत्व में विश्वशान्ति की प्रार्थना की

अजमेर 04 मई,तिब्बतियन शरणार्थी लहासा गर्म वस्त्र विक्रेता ऐसोसिएशन और बौद्व मठठ गौतम नगर के पदाधिकारियो ने बुद्व जयन्ति पर विश्व शान्ति की प्रार्थना की।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के चो गियाल्तसेन के नेतृत्व में विश्व शान्ति की प्रार्थना की गई।बौद्व मठठ महाबोघि अशोक मिशन गौतम नगर महाबोधि विहार के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महात्मा बुद्व की शिक्षाओ को मानने वाले तिब्बतियन लहासा शरणार्थी गरम वस्त्र विक्रेता ऐसोसिएशन के लोगो और तिब्बत देश के लोगो को आजादी प्रदान करने के लिए भी प्रार्थना की गई।तिब्ब्तियन गर्म वस्त्र विक्रेता ऐसोसिएशन के अध्यक्ष चोग्याल्तसेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि बुद्व जयन्ति पर हम विश्व शान्ति की प्रार्थना करते हुए तिब्बात की आजादी की भी प्रार्थना की।बौद्व मठठ के अध्यक्ष अल्संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य गुणवन्त राहुल ने बताया कि बौद्व मठठ में भी सर्वधर्म समिति के सरदार भजन सिंह,सुश्री कीर्तिका, सुमन गौड, सुश्री प्रेरणा,रमेश लालवानी,बदरुद्दीन कुरेशी,अब्दुल कादिर,इकबाल भाई सहित अन्य द्वारा विश्व शान्ति की प्रार्थना की गई।सर्वधर्म प्रतिनिधियो के द्वारा तिब्बतियन गुरू दलाईलामा की दीर्धायु की और स्वस्थ व सफल जीवन की प्रार्थना की गई।

+