भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया l.
विजय यादव अजमेर 4मई,भारतीय जनता पार्टी शहर अजमेर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगल मे ऐतिहासिक जीत पर गांधी भवन चौराहे पर आमजन को मिठाई और झालमुरी खिलाई,साथ ही पटाखे छुड़ाएं भाजपा पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत समर्पण और संगठन की मजबूती का परिणाम है, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता को विश्वास दिलाती है कि राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी l आज एक ऐतिहासिक दिन है भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल असम पुडुचेरी में विश्वास मत प्राप्त किया है आज की इस ऐतिहासिक जीत पर देश में खुशी का वातावरण है l पूर्व मंत्री किशन सोनगरा ने बताया की आज आज की जीत कानून व्यवस्था की जीत है और भ्रष्टाचार से मुक्ति की जीत है विपक्षी दलों की तुष्टिकरण की राजनीति पर जीत है l प्रदेश प्रवक्ता अरविंद शर्मा ने बताया की आज का परिणाम यह बताता है कि देश की जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया से फिर एक बार भाजपा के विकास सुशासन और राष्ट्रवाद के एजेंट पर भरोसा जताया है और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को करारी शिकस्त देते हुए, आम जन ने भाजपा को जीत दिलाई हैl जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह ने बताया कि आज ऐतिहासिक दिन है पश्चिम बंगाल में आज होली और दिवाली मनाई गई है,यह जनता की जीत है, भय पर भरोसे की जीत है, क्षेत्रवाद पर राष्ट्रवाद की जीत है, विशेष कर पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति और युवाओं Gen Z ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और सुशासन की मॉडल का समर्थन किया हैं l गांधी भवन पर इस कार्यक्रम मैं मातृशक्ति ने झलमुरी बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन को खिलाई कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री राजेश घाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया l आज के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा,रविंद्र जादौन,भारती श्रीवास्तव,चंद्रेश सांखला, हेमंत सांखला, विक्रम सिंह,प्रवीन जैन,सुनील जैन,अमित जैन,संदीप गोयल,विक्रम नीमड़ी,हितेश ढाबरिया,भवानी जेदीया, रचित कच्छावा, बाबूलाल गुर्जर, सर्वेश बजाज,सीमा गोस्वामी,राजू साहू,सुभाष जाटव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, हेमंत सुनारीवाल, भोपाल कांत बैरवा, बृजेश माथुर, गौरव टॉक, दिनेश खंडेलवाल,सागर झामनानी, पुष्पेंद्र सिंह सोढा,जयकुमार तिवारी नीरज पारीक, रेनू यादव, सिलम बेरवा, आदि उपस्थित थे l
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 05 May 2026
- Total Views:- 50
