सिन्धी भाषी को यूपीएससी में सफलता वाले को उदय अकादमी द्वारा दो लाख रूपये प्रोत्साहन रशि मिलेगी,शक्तिनगर झूलेलाल मन्दिर में लिया गया निर्णय

अजमेर 04 मई 2026 उदय अकादमी कांउसिल पंजीकृत की राजस्थान इकाई के संरक्षक हरीश राजानी की अध्यक्षता में शक्तिनगर झूलेलाल मन्दिर में आयोजित कार्यकारिणी की मीटिंग में निर्णय लिया गया।राजस्थान इकाई के अध्यक्ष रमेश दतवानी ने बताया कि उदयपुर निवासी सिन्धी भाषी जो कि आईएएस और आईपीएस में चयनित किये जायेंगे उनके लिए यह प्रोत्साहन राशि की धोषणा की गई है।रमेश दतवानी ने बताया कि राजस्थान प्रशासनिक सेवाओ में सिन्धी भाषी उदयपुर निवासी के चयन होने पर रूपये एक लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।राजस्थान इकाई के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि मीटिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र ज्ञानी,सचिव डा.दीपमाला चैधरी,उदयपुर इकाई की अध्यक्ष श्रीमती शान्ता किशनानी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।मीटिंग में मुख्य सलाहकार कोटा विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति मनोहर लाल कालरा ने सिन्धी समाज के लोगों को अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मलित होकर देश और समाज के विकास में अपना योगदान प्रदान करने की अपील की हैं।अध्यक्ष रमेश दतवानी और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया है कि सिन्धी भाषी युवाओं के लिए सिंधी भाषा आप्शनल ऐच्छिक में यूपीएससी प्रतियोगिता की निःशुल्क नागपुर में सचिव प्रताप पिंजानी के नेतृतव में कोचिंग के लिए अकादमी के पदाधिकारियो से अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए संरक्षक हरीश राजानी,अध्यक्ष रमेश दतवानी,ज्ञानेन्द्र ज्ञानी,मनोहर लाला कालरा,महासचिव रमेश लालवानी,डा.दीपमाला चौधरी,श्रीमती शान्ता किशनानी एवं अन्य से सम्पर्क किया जा सकता है।

+