भीलवाडा सिन्धु संस्कार सेवा समिति द्वारा ढाई फुट की मार्बल मूर्तियां निःशुल्क प्रदान करके की स्थापना
अजमेर 04 मई, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियो कार्यकारी अध्यक्ष व पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को भीलवाडा सिन्धु संस्कार समिति के अध्यक्ष हरीश मानवानी कालू भाई एवं उनके 17 सदस्यों के दल ने चौधरी काॅलोनी वैशाली नगर स्थित रामेश्वरम और झूलेलाल मन्दिर परिसर में अपील की कि झूलेलाल साहिब के 26वे वंशज भरूच गुजरात के झूलेलाल धाम के साई मनीष लाला के संदेश के अनुसार धर धर झूलेलाल की स्थापना की जा रही है।इसी क्रम में अजमेर के अजय नगर,विजय नगर, बांदनवाडा,भीलवाडा,सन्त हिरदाराम नगर,कानपुर सहित अनेक अन्य स्थानो पर निःशुल्क मूर्तियो की स्थापना की जा चुकी है। इस अवसर पर भीलवाडा व्यापारिक प्रतिनिधि मण्डल का श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियों द्वारा रामेशवरम मन्दिर वैशाली नगर में दर्शन करवाकर प्रसाद भी भेंट किया।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इससे पूर्व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व भीलवाडा व्यापारिक प्रतिनिधि मण्डल के दल द्वारा प्रेम प्रकाश आश्रम प्रेम प्रकाश मार्ग वैशाली नगर में श्री अजमेर व्यापारिक महांसध के पूर्व उपाध्यक्ष जशन वरलानी की शोक सभा में अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानमल गोयल,दिनेश मूरजानी,रमेश लालवानी,रमेश्ज्ञ मूलचन्दानी,अनिल आडवानी,शराफत हुसेन घोसी,सुरेश तम्बोली,नूर मौहम्मद,मेधराज खत्री,भगवान हरवानी,मंधाराम भिरयानी,चितलेश बंसल,पुखराज जंगम सहित अन्य ने श्रद्वासुमन अर्पित किये।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 04 May 2026
- Total Views:- 24
