अजमेर में सेवा कार्य के साथ मनाया गया अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिवस
अजमेर, 3 मई। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य कर जन्मदिवस मनाया गया। ब्लॉक, मंडल एवं वार्ड इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार दोपहर 3:00 बजे कोटड़ा स्थित अपना घर मूक, बधिर एवं दृष्टि बाधित संभाग स्तरीय आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती एवं अजमेर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी रही डॉ. द्रोपदी कोली ने किया। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के बच्चों को अपने हाथों से अल्पाहार (पेस्ट्री एवं पेटीज) वितरित कर सेवा भाव प्रदर्शित किया और हर्षोल्लास के साथ अशोक गहलोत का जन्मदिवस मनाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल तथा वाहिद मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. बाहेती ने अशोक गहलोत की गांधीवादी नीतियों, सिद्धांतों एवं उनके कार्यकाल में लागू विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, डॉ. द्रोपदी कोली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, वाहिद मोहम्मद, लक्ष्मी धोलखेडिया, नौरत गुजर, सर्वेश पारीक, पुष्पा राजोरिया, सुरजीत कपूर, महेंद्र जोधा, हेमराज खारोलिया, पंकज छौटवानी, राजेश गोडीवाल, विकास चौहान, निर्मल पारीक, कुलदीप प्रजापति, रुस्तम अली घोसी, मेहराज खान, ओमप्रकाश मंडावरा, अनीस सुलेमानी, शमशुद्दीन, मोक्ष नोनिया, सुरेश गुजर, चुन्नीलाल लेखरा, मदनलाल शर्मा, रणजीत सिंह रावत, प्रेमसिंह रावत एवं रामसिंह रावत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 04 May 2026
- Total Views:- 20
