किशनगढ़ में सचिन पायलट का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अजमेर। 3मई,सचिन पायलट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री, के जयपुर से आसींद जाते समय किशनगढ़ आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जीवीके टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पायलट का साफा और माला पहनाकर गर्मजोशी से अगवानी की। इस मौके पर नसीम अख्तर इंसाफ (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री), पूर्व विधायक नाथूराम सनोदिया, राकेश पारीक, संग्राम सिंह गुर्जर, राजू गुप्ता, अजमेर उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, हाजी इंसाफ अली, हेमंत भाटी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल, रश्मि हिंगोरानी, रेनू मेघवंशी, अब्दुल रशीद, मुकेश सिंह राठौड़, अहमद हुसैन, राजेंद्र वर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, विशाल टाटीवाल, अशोक सिंह जेतमाल, मोइन खान, भरत सिंह राणा, शंकर गुर्जर, राजेश गुर्जर, अंकुर त्यागी, कैलाश कोमल, हनीश मारोठिया, अशोक बिंदल, भागचंद गुर्जर, हितेश्वरी टॉक, नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत में नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन भी किया।

+