शहीद भगत सिंह मार्ग हरि ओम कॉलोनी की सडकों व नालियों की दुर्दशा पर क्षेत्रवासियों में रोष,जिला प्रशासन व नगर निगम पर प्राचीन रामदेव मन्दिर क्षेत्र की अनदेखी का लगाया आरोप

अजमेर 03 मई, शहीद भगत सिंह मार्ग चन्द्र वरदाई नगर और हरि ओम कॉलोनी की सडको व नालियो की दुर्दशा पर क्षेत्रवासियों में जिला प्रशासन के प्रति अत्यन्त रोष व्याप्त है।जन सेवा समिति के संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि महिला मण्डल की श्रीमती पुष्पा शेखावत,श्रीमती लक्ष्मी चितौडिया,श्रीमत नोसर देवी,श्रीमती लक्ष्मी नायक,श्रीमती रामीदेवी लालवानी,श्रीमती ज्योति सोनी,रमेश लालवानी,सुरेश सोनी,राकेश सेन,श्रीमती गुलाब कंवर वर्मा,संजय लालवानी,इन्द्राज कुमार कसाना,राकेश सेन,महावीर सेन,श्रीमती वर्षा दुहिलानी एवं अन्य ने बताया कि शहीद भगत सिंह मार्ग पर स्थित प्राचीन बाबा रामदेव मन्दिर के पास से सियाराम नगर,चन्द्र वरदाई नगर टेम्ूप स्टैण्ड से हरि ओम कॉलोनी मुख्य मार्ग और लेन नम्बर तीन से पांच मुख्य मार्ग की सडको की हालत बहत खराब होने से दुर्धाटनाऐ होती रहती है।नालियां टूटी होने से गंदगी का आलम रहता है।नगर निगम के प्रशासक सम्भागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड ,आयुक्त नित्या के और जिलाधीश लोक बंधु से इस क्षेत्र का दौरा करके व्यवसथाऐ दुरूस्त करवाने की मांग की है।

+