पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में महर्षि नारद जयन्ति पर 5मई को प्रसादी किया जायेगा आयोजन

अजमेर, 3मई,पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि आगामी मंगलवार 05 मई को महर्षि नारद जयन्ति और गणेश चौथ के अवसर पर आम भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन तारागढ पहाडी अन्दर कोट पर स्थित पूज्य श्री झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में किया जायेगा।सचिव शंकर छत्तानी और कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने बताया है कि सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में सन्तो और महापुरुषों को पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में नमन किया जाता है।शंकर छततानी व रमेश शिवनानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि मंगलवार 05 मई को दोपहर में भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करके महर्षि नारद जयन्ति की स्मृति में लंगर प्रसादी का वितरण किया जायेगा।इस अवसर पर सेवाऐं प्रदान करने वालों में अध्यक्ष नारी देवानी,दौलत राम खुशलानी,सचिव शंकर छततानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,इन्दर विधानी,नरेश रतनानी,बच्चू हरवानी,महेश वरलानी,सौरभ जेठवानी,भगवान हरवानी,रमेश लालवानी एवं अन्य द्वारा सेवाऐ प्रदान की जायेगी।भण्डारे में सहयोग करने वाले श्रद्वालु सचिव शंकर खानचन्द छत्तानी और कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी से सम्पर्क करके अपना अपना सहयोग कर सकते है।

+