विश्व स्तर के मजदूरों के अधिकारों के लिए मनाया जाता है 'मजदूर दिवस' व अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट व जन सेवा समिति के तत्वावधान में मनाया 'मई दिवस'

अजमेर 03 मई, मजदूर दिवस मई दिवस के अवसर पर रविवार गौतम नगर स्थित महाबोद्वि विद्यालय परिसर में मजदूर से राष्ट्र निर्माण विषय पर आधारित वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट,अजयमेरू सेवा समिति ,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, हरि ओम कॉलोनी विकास समिति,चन्द्र वरदाई नगर व जन सेवा समिति और महाबोद्वि विद्यालय के तत्वावधान में मई दिवस का आयोजन किया गया।रविवार को प्रातः काल 10 बजे से आयोजित वैचारिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल और वक्ता श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के सस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने महात्मा बुद्व की प्रतिमा के सम्मुख ज्योति प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती सोनी गुणवनत राहुल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव अधिकारो के लिए महिला पुरूषो में अन्तर को समाप्त किया जाना अति आवश्यक।रमेश लालवानी ने कहा कि असंगइित क्षेत्र के मजदूरो के लिए सरकारो को ठोस नीति बनाकर उनके कल्याण के कार्य करने चाहिये।गुणवन्त राहुल,श्रीमती याशिका,श्रीमती मनीषा महावन ने भी वर्चुअल रूप से अपने विचार व्यक्त किये।जन सेवा समिति और बौद्व मठठ की ओर से श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल और रमेश लालवानी का अभिनन्दन भी किया गया।

+