महर्षि नारद जयन्ति पत्रकार दिवस पर सर्वधर्म हिन्दू ,मुस्लिम,सिख,बौद्व, विचारक पत्रकारों बौद्व मठठ महाबोधि विहार में किया सम्मान,

अजमेर 03मई, महर्षि नारद जयन्ति पत्रकार दिवस के अवसर पर सर्वधर्म से सम्बंधित पत्रकारो हिन्दू धर्म ,मुस्लिम समप्रदाय,सिख समाज,बौद्व धर्म,राधास्वामी सन्तमत विचारक पत्रकारो का बौद्व मठठ महाबोधि विहार गौतम नगर में बौद्व मठठ के अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य गुणवन्त राहुल की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव वरिष्ठ पत्रकार ने सममानित किये जाने पर अपने विचार व्यक्त किया कि ख्वाजा गरीब नवाज की नगरी अजमेर शरीफ और जगतपिता ब्रम्हा जी की नगरी पुष्करराज में विश्व स्तर से पर्यटक और जायरीन आते जाते है।इसलिए यहा की खबरों में निष्पक्षता और निर्भीकता अति आवश्यक है जो कि लोकतंत्र और मानवता के लिए भी आवश्यक है।वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल क़ादिर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार की पत्रकारिता उसके समाचार बनाने से ही झलकती है।पत्रकार को प्रलोभन में नही आकर अपने कर्तव्य पर ईमान्दारी का परिचय देना चाहिये।सरदार भजन सिंह ने गुरू नानक का संदेश हम सबको बनाने वाला एक ही रब है का संदेश दिया।बदरुद्दीन कुरेशी ने व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति के द्वारा कौमी एकता व सदभावना भाईचारे के कार्याे की सराहना की।इकबाल भाई ने बताया कि मानव अपने अपने स्वभाव के अनुसार हर फीलड में कार्य करता है।श्रीमति सोनी गुणवन्त राहुल की अध्यक्षता में सर्वधर्म पत्रकारों अब्दुल कादिर,इकबाल भाई,सरदार भजन सिंह,बदरुद्दीन कुरेशी, रमेश लालवानी,फरमान भाई,गुण्वन्त राहुल का मोतियों की माला ऐं पहनाकर,दुपटटा पहनाकर, स्मृति चिन्ह प्रदान करके और राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास से प्रकाशित आध्यातिमक साहित्य हक हलाल की कमाई और स्प्रिचुअल लिंक पुस्तके भेट करके सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राकेश राजोरिया,सुश्री प्रेरणा,सुश्री कीर्तिका एवं अन्य उपस्थित रहे ।

+