वेदान्त सत्संग भवन के महन्त परसेवानन्द के कर कमलो से प्रचीन सिन्धी शिव मन्दिर गंज में नारद जयन्ति पर किया पत्रकारों को सम्मानित

अजमेर 03 मई 2026 नारद जयन्ति के अवसर पर वेदान्त सत्संग भवन के महन्त परसेवानन्द के कर कमलो से सहयोग करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महन्त ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारद मुनि ने अपने कौशल से समस्त देवी देवताआंे में अपना विशेष स्थान कायम किया था।ऐसा ही पत्रकारों का भी स्थान है जो कि निष्पक्ष और ईमानदारी से पत्रकारिता को प्रेरित करता हैं।इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रमेश लालवानी ने बताया कि पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार और मोहित लालवानी,सौरभ खत्री,सरदार भजन सिंह आदि को समृति चिन्ह प्रदान कर,पूज्य श्री झूलेलाल की पख्खर पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री श्याम प्रेमी बाजार और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के गंज के महासचिव गोविन्द लालवानी,राधाकिशन कालू दौलतानी,पण्डित दामोदर दाधीच,ताराचन्द लालवानी,रिखबचन्द सेठी एवं अन्य सम्मलित थे।

+