श्री अखिल भारतीय वेदान्त प्रचार मण्डल के तत्वावधान में महात्मा बुद्व जयन्ति और नृसिंह जयन्ति पर वेदान्त सत्संग भवन में किया आयोजन

अजमेर 02 मई,महात्मा बुद्व की जयन्ति बुद्व पूर्णिमा के अवसर पर और नरसिंह भगवान की जयन्ति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के सन्त स्वामी परसेवानन्द महाराज ने कमला बावडी स्थित वेदान्त सत्संग भवन में अपने प्रवचनो में श्रद्वालुओ को बताया कि धर्म से जुडने से हमारे जीवन का मार्ग सरल सहज और आसानी से व्यतीत होता है।उनहोने बताया कि हमारे जीवन की प्रत्येक धटना परमात्मा की मर्जी से ही होती हैं।मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी ने बताया कि स्वामी परसेवानन्द ने महात्मा बुद्व के जीवन चरित्र ओर नरसिंह भगवान के जीवन के सम्बंध में भी सन्त सेवानन्द ने श्रद्वालुओ को बताया।इस अवसर पर अजय शोरोटिया,प्रहलाद, गोविन्द लालवानी एवं अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये

+