बौद्व मठठ की महिला मण्डल को जनसेवा समिति द्वारा बौद्व धर्म की पुस्तको से सम्मानित किया गया,

अजमेर 02 मई, जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में बौद्व मठठ महाबोद्वि विहार गौतम नगर से सम्बंधित वरिष्ठ नागरिक महिला मण्डल को जन सेवा समिति के तत्वावधान में राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य पुस्तक बौद्व धर्म सर्वधर्म समिति के संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी के कर कमलो द्वारा पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती अनिता,पूर्व नर्सिग अधिकारी श्रीमती सुनीता चौधरी,श्रीमती उषा कुपावत और श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,रमेश शिवनानी,शंकर छत्तानी और सुगनामल के कर कमलो से सम्मानित किया गया।श्रीमती अनिता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि किसी भी अच्छे कार्य करने वाले की हौसला अफजाई किया जाना आवश्यक है।इस अवसर पर सुगनामल के तत्वावधान में व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में बुद्व जयन्ति पर कोल्ड ड्रिंक और जामेट्री बाकसो का भी पूर्व पार्षद वरिष्ठ नागरिक रामचन्द्र सोलंकी के कर कमलेा द्वारा वितरण किया गया।

+