पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल दल द्वारा निरन्तर लंगर प्रसादी का किया जाता है आयोजन,
अजमेर 02 मई, पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्ववधान में तारागढ पहाडी पर स्थित प्राचीन मराठाकालीन झरनेश्वर मन्दिर परिसर के अलावा भी अनेक स्थानो पर सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में निरन्तर लंगर प्रसादी भण्डारे का वितरण किया जाता रहता है।शनिवार को भी पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के अध्यक्ष नारी भाई देवानी,महासचिव रमेश लालवानी,सचिव शंकर छततानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,सलाहकार इन्दर विधानी,नरेश रतनानी,मोहन दास,महादेव बच्चानी एवं अन्य के द्वारा ब्यावर रोड स्थित किसान भवन में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य सेमीनार में सम्मलित होने के लिए आये वरिष्ठ नागरिको और आम नागरिको के लिए निःशुल्क केरी पानी शर्बत,पेप्सी कोल्ड ड्रिन्क,केले,पुलाव बिरयानी और पालक की सब्जी के लंगर का वितरण किया गया।सचिव शंकर छततानी और कोषाध्यक्ष रमेश श्विनानी ने बताया कि पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल का उद्वेश्य है कि भण्डारे की सेवा से भोजन करवाकर लोगों की सेवा करके परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ योनि मानव की सेवा करके उनकी प्रसन्नता प्राप्त की जाये।किसान भवन में लगभग पांच सौ लोगो ने लंगर प्रसादी का लाभ लिया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 02 May 2026
- Total Views:- 33
