किसान भवन में सनरेस थेरेपी द्वारा स्वास्थ्य सेमीनार हुआ आयोजित, व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति की सर्वधर्म प्रतिनिधियो द्वारा पर्वेज इकबाल का किया स्वागत

अजमेर 02 मई, शनिवार ब्यावर रोड स्थित किसान भवन में सर्वधर्म समिति के श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जनसेवा समिति की सर्वधर्म समित के संस्थापक व महासचिव के रमेश लालवानी के नेतृत्व में मुस्लिम मौहम्मद उमर खान,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर संतमत के विचारक रमेश लालवानी,बौद्व मठठ गौतम नगर की श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल,श्रीमती अनिता,श्रीमती सुनीता चौधरी,मुस्लिम श्रीमती मुमताज खान,राकेश जैन, एवं अन्य ने माल्यार्पण करके बुके प्रदान करके साफा पहनाकर राधास्वामी सत्संग उेरा बाबा जैमल सिंह उेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशि अजमेर के गरीब नवाज मुईनुद्वीन चिश्ति आध्यात्मिक पुस्तक भेट करके हैदराबाद से निःशुल्क स्वास्थ्य सेमीनार के लिए आगमन पर निदेशक पर्वेज इकबाल का भव्य अभिनन्दन किया गया।पर्वेज इकबाल द्वारा अपने उदबोधन में उपस्थित गणमान्य लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पति पत्नि दोनो एक मोटर साईकिल के दो पहिये है एक के बिना दूसरा कार्य नही कर सकता।परवेज इकबाल ने कहा हमें अपने जीवन साथी के साथ साथ अपने माता पिता की खुशहाली और उनके स्वास्थ्य का भी उचिन ध्यान रखना चाहिये।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने अजमेर की कौमी एकता और भाई चारे की खवाजा गरीब नवाज की दरगाह ओर जगत पिता ब्रम्हा जी की नगरी के सदभावना के उदाहरण बताये।सरदार जगजीत सिंह और श्रीमती सोनी गुणवन्त बौद्व ने बताया कि निःशुल्क सनरेस थेरेपी सेवाओं का लाभ किसी भी जाति कौम और मजहब द्वारा बिना किसी भेदभाव के निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।इस अवसर पर इन्दर विधानी,दिव्या शर्मा,श्रीमती नीतू बंसल,पुष्पा रावत,कोमल आदि भी उपस्थित थे।इस अवसर पर व्यापारि कमहासंघ व जन सेवा समिति की स्वास्थ्य समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिको से प्रश्नावली भी आयोजित की गई उनमें सही जवाब देने वालो को हाथो हाथ पूर्व व्याख्याता श्रीमती अनिता,पूर्व नर्सिंग अधिकारी श्रीमती सुनीता चौधरी,और बौद्व मठठ की सचिव सोनी राहुल ने पुरूस्कृत भी किया।

+