मजदूर दिवस के अवसर पर रविवार को गौतम नगर महाबोद्वि बुद्व विहार में होगी वैचारिक गोष्ठी व मई दिवस का आयोजन

अब्दुल क़ादिर
अजमेर 01 मई 2026 मजदूर दिवस मई दिवस के अवसर पर रविवार 03 मई को गौतम नगर स्थित महाबोद्वि बुद्व विहार में मजदूर से राष्ट्र निर्माण विषय पर आधारित वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट,अजयमेरू सेवा समिति ,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, हरि ओम काॅलोनी विकास समिति,चन्द्र वरदाई नगर व जन सेवा समिति के तत्वावधान में मई दिवस का आयोजन किया जायेगा।रविवार 03 मई को प्रातः काल 10 बजे से आयोजित वैचारिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल और वक्ता रमेश लालवानी होंगे।कार्यक्रम में बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।श्रीमती याशिका,श्रीमती सोनी गुणवन्त श्रीमती लक्ष्मी,पुष्पेन्द्र कुमार,श्रीमति मोनिका रवि कुमार,सुश्री कीर्तिका,सुश्री प्रेरणा,सुमन गौड,श्रीमती अनिता,श्रीमती सुनीता चौधरी व अन्य सम्म्लित होंगे।

+