शनिवार को सर्वधर्म प्रतिनिधियो के द्वारा हैदराबाद के पर्वेज इकबाल का किसान भवन में सनरेस थेरेपी द्वारा स्वास्थ्य सेमीनार होगा आयोजित

अब्दुल क़ादिर
अजमेर 01 मई, सिकसेम निःशुल्क मानवता सेवा सनरेस थेरेपी केन्द्र में आज शनिवार 02 मई को प्रातः काल 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक ब्यावर रोड स्थित किसान भवन में सर्वधर्म के प्रतिनिधियो के द्वारा आयोजित किये गये स्वास्थ्य से सम्बंधित सेमीनार को हैदराबाद से निःशुल्क सेवाओं के निदेशक पर्वेज इकबाल के द्वारा निःशुल्क सिकसेम मानवता सेवा सनरेस थेरेपी केन्द्र रामगंज थाने के सामने अजमेर में प्रदान की जा रही निःशुल्क सेवाओं का लाभ किसी भी जाति कौम और मजहब द्वारा थेरेपी का लाभ लेने और समस्त प्रकार की थेरेपी का लाभ रीढ की हडडी से मिलने के सम्बंध में विस्तार से समझाया जायेगा। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि इस अवसर पर सर्वधर्म प्रतिनिधियों के द्वारा निदेशक का अभिनन्दन करके कौमी एकता की गोष्ठी का कार्यक्रम भी आयेाजित किया जायेगा।पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के सचिव शंकर छत्तानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी और इन्दर विधानी ने बताया कि झरनेश्वर मन्दिर सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में सेमीनार में सम्म्लित होने वालो के लिए लंगर प्रसादी,केरी पानी शर्बत का वितरण भी किया जायेगा। रमेश लालवानी ने बताया कि निःशुल्क सेमीनार में सम्मलित होने के लिए पूर्व पंजीकरण के लिए और अधिक जानकारी के लिए अजमेर निःशुल्क सनरेस थेरेपी केन्द्र के निदेशक उमर खान के मोबाईल संख्या 8385891543 ,9799031867 और श्रीमती दिव्या शर्मा के मोबाईल नम्बर 9079835646 पर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

+