बुद्व पूर्णिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके सर्वधर्म प्रतिनिधियो के द्वारा बुद्व जयन्ति का शुभारम्भ कर अनेक आयोजन हुए

अब्दुल क़ादिर अजमेर 01 मई, महाबोद्वि बौद्व मठठ गौतम नगर में शुक्रवार को महात्मा बुद्व जयन्ति पर अनेक आयोजन किये गये।बौद्व मठठ के वरिष्ठ पदाधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि महात्मा बुद्व का संदेश है कि तोड़ना जानते हो तो जोड़ना भी सीखो। एडवोकेट वाहेदा चिश्ति ने सबको मानवता की राह पर चलने की सीख दी।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वधर्म विश्व शान्ति और सबका मंगल हो प्रार्थना की गई।लालवानी के कर कमलो से वरिष्ठ नागरिक महिला समाज सेवी श्रीमती सुनीता चैधरी,श्रीमती अनिता,श्रीमती उषा कुंपावत और श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल को राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य बौद्व धर्म की पुस्तके रमेश लालवानी के कर कमलो से भेंट करके सममानित किया गया।महात्मा बुद्व की प्रतिमाओं का गोल्डन कलर रंग रोगन करके,मर्तिेयो को नये वस्त्र पहनाकर,पर्दे नये लगाकर, महात्मा बुद्व के मन्दिर का ऋंगार किये जाने के उपलक्ष में कार्यक्रम में उनको जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के द्वारा कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया।सर्वधर्म के अतिथि एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,सरदार जगजीत सिंह छाबडा,सरदार भजन सिंह ,अनिल सायल व विजय शर्मा ने बच्चे को स्कूल शू,श्रीचन्द्र लखानी ने भण्डारे की पूर्ण सामग्री ,महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी द्वारा खीर की सामग्री,सुगनामल द्वारा कोल्ड डिंªक,झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के सचिव शंकर छततानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,सलाहकार इन्दर विधानी द्वारा आलू सब्जी,चावल,मोहन आसवानी व रमेश लालवानी द्वारा स्टेशनवरी वितरण किया गया।महाबौद्वि विद्यालय गौतम नगर विद्यालय के छात्रो ने चित्रकारी और हाथों हाथ पुरूस्कार प्रश्नावली में रमेश लालवानी द्वारा पुरूस्कृत किया गया। धन्यवाद गुणवन्त राहुल ने व्यक्त किया।

+