एनआईसी में वैज्ञानिक-सी और डी के 153 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

एनआईसी ने साइंटिस्ट-सी और डी के 153 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 8 से 30 अप्रैल 2026 तक होंगे। अभ्यर्थियों के पास संबंधित डिग्री और अनुभव होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को उच्च वेतन और सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम का मौका मिलेगा।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), जो इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्य करता है, ने साइंटिस्ट-सी और साइंटिस्ट-डी पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 153 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

+