'धुरंधर 2' ने मचाई तबाही, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इन 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को चटाई धूल
'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर 40 से ज्यादा दिन हो गए हैं, लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म रुक नहीं रही है। ताजा आंकड़ों (29 अप्रैल 2026) के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,782.15 करोड़ तक पहुंच गया है,
इस आंकड़े के साथ ही रणवीर सिंह ने शाहरुख खान, प्रभास और अल्लू अर्जुन जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
इन 7 बड़ी फिल्मों को चटा दी धूल
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जिन फिल्मों को पछाड़ा है, उनकी लिस्ट देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
1. कल्कि 2898 एडी : प्रभास की इस माइथोलॉजिकल साई-फाई को 'धुरंधर 2' ने बहुत पहले ही पीछे छोड़ दिया था।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 1,042.25 करोड़ रुपये
2. पठान : शाहरुख खान की कमबैक फिल्म काे भी रणवीर सिंह की फिल्म ने मात दे दी है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 1,055 करोड़ रुपये
3. जवान : किंग खान की सबसे बड़ी हिट 'जवान' को भी 'धुरंधर 2' ने मात दे दी है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 1,160 करोड़ रुपये
4. केजीएफ चैप्टर 2 : यश का 'रॉकी भाई' अवतार भी 'धुरंधर 2' के कलेक्शन के आगे छोटा पड़ गया।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 1,215 करोड़ रुपये
(ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 का कोहराम, बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, अब बस चंद कदमों की दूरी)
5. आरआरआर: सएस राजामौली की ऑस्कर विनिंग फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ना बड़ी उपलब्धि है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 1,230 करोड़ रुपये
6. धुरंधर (पार्ट 1) : सीक्वल ने अपने ही पहले पार्ट की कमाई को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - 1,307.35 करोड़ रुपये
7. पुष्पा 2: द रूल : अल्लू अर्जुन का 'स्वैग' भी इस बार काम नहीं आया और 'धुरंधर 2' अब उनसे आगे निकल चुकी है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन -1,742.10 करोड़ रुपये
अब 'बाहुबली 2' की बारी
'धुरंधर 2' (1,782.15 करोड़ रुपये) अब प्रभास की 'बाहुबली 2' (1,788.06 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। हालांकि, 'धुरंधर 2' के लिए ये राह आसान नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 1 मई के दिन थिएटर्स में नई फिल्मों रिलीज होने वाली हैं जिसकी वजह से 'धुरंधर 2' के स्क्रिन्स घट जाएंगे।
बॉलीवुड का नंबर 1 स्टार
'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। मतलब रणवीर सिंह बॉलीवुड के 'नंबर 1' स्टार बन गए हैं
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 01 May 2026
- Total Views:- 64
