अजमेर से12 दिन से नाबालिग बच्चा लापता,अभी तक नहीं लगा कोई सुराग,पुलिस कर रही जाँच
अजमेर। 30 अप्रैल, शहर के दरगाह थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्चा मयदुन सरदार उम्र 11वर्ष पिता वापी सरदार, निवासी मदीना मदरसा लोंगिया मोहल्ला अजमेर का रहने वाला है कपड़े का रंग ब्लैक टी-शर्ट ब्लू पेंट पहने हुए था के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला 25 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया। गुमशुदा बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा 18 अप्रैल 2026 को रात करीब 11 से 12 बजे के बीच घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया, जिसके बाद परिजनों ने दरगाह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 137(2) एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत दर्ज किया गया है। घटना का स्थान दरगाह क्षेत्र बताया जा रहा है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या दिए गए मोबाइल नंबर 8209132577 पर संपर्क करें। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 April 2026
- Total Views:- 98
