अजमेर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राधा मोहन अग्रवाल के बयान के विरोध में फूंका पुतला...

बदरुद्दीन कुरैशी, अजमेर। 29अप्रैल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बुधवार को अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गांधी भवन चौराहे पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता एवं अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और विरोध स्वरूप अग्रवाल का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर 'सचिन पायलट के सम्मान में, हम आ गए मैदान में' जैसे नारे लगाते हुए उनके समर्थन में लामबंद नजर आए। साथ ही भाजपा प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया गया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल अशीभनीय है, बल्कि राजनीतिक मर्यादा के विपरीत भी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से अपने पदाधिकारियों के आचरण पर ध्यान देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस अवसर पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि सचिन पायलट एक लोकप्रिय और जमीनी नेता हैं, जिन्होंने सांसद और केंद्रीय मंत्री रहते हुए अजमेर क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए। उन्होंने पायलट की युवा और प्रभावशाली नेता बताते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी पूरे प्रदेश की जनता का अपमान है। अग्रवाल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं । इस दौरान उत्तर विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, नसीराबाद प्रत्याशी शिवप्रकाश गुर्जर, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, हांजी इंसाफ अली रेनू मेघवंशी रश्मि हिंगोरानी सुनील लारा, प्रियदर्शी भटनागर, अवधेश पारीक, शिवकुमार बंसल अंकुर त्यागी, अमोलक छाबड़ा, श्याम प्रजापति, गुलाम मुस्तफा, अशोक बिंदल, हितेश्वरी टॉक, वैभव जैन, अरुणा कच्छावा, , प्रताप यादव, सौरभ यादव, आरिफ हुसैन, संपत कोठारी अशोक बिंदल मोहम्मद आजाद रज्जाक भाटी राजकुमार गर्ग मीनाक्षी यादव भोला कटारिया राजेंद्र वर्मा अहमद हुसैन शाहबाज खान मोइनुद्दीन खानपुरा श्याम प्रजापति नरेश सत्यवाना हिमांशु गर्ग भागचंद गुर्जर ललित चोपड़ा पुष्पेंद्र ओझा रामचंद्र बिजावत गणेश चौहान राजा झंझरी दीनदयाल पवार सुरेशलद्दड, प्रियंका चौधरी, हरि सिंह गुर्जर, दिनेश शर्मा, फरहान खान, बालमुकुंद टांक, श्रवण टोनी, अभिषेक सैमसन, हनीश मारोठिया, कैलाश कोमल गीता गुर्जर मंजू सोनी मीनाक्षी मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की टिप्पणियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

+