मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा, 10 मजदूरों की मौत; कई घायल, इंदौर के अस्पताल भी अलर्ट पर

अब्दुल कादर धार। 29अप्रैल, मध्यप्रदेश के धार जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें फिलहाल 10 मजदूरों की मौत की सूचना है। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद प्रशासनिक अमला तुरंत सक्रिय हो गया। प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी और सीएमएचओ अस्पताल पहुंचे तथा घायलों से मुलाकात कर उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने डॉक्टरों को सभी घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए इंदौर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा एवं सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने बताया कि धार से रेफर किए जाने वाले घायलों के उपचार के लिए इंदौर के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है, जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

+