राजस्थान हज 2026: जयपुर हज हाउस में हाजियों को वीज़ा, बोर्डिंग पास व किट वितरण, अजमेर में हुआ स्वागत

बदरुद्दीन कुरैशी
अजमेर/जयपुर, 28 अप्रैल 2026। राजस्थान से हज 2026 पर जाने वाले हाजियों की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय हज कमेटी, मुंबई के कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद सलीम शेख एवं अब्दुल वाहिद मुकद्दम जयपुर स्थित हज हाउस कर्बला पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश से हज पर जाने वाले सभी हाजियों को बोर्डिंग पास, हज वीज़ा एवं हज किट वितरित की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने हाजियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और सभी को सकुशल मदीना पाक के लिए रवाना किया गया। हज यात्रियों में इस व्यवस्था को लेकर खुशी और उत्साह देखा गया। अजमेर आगमन पर जन्नत वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से इनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर खादिमुल हुज्जाज मोहम्मद महमूद ख़ान, सदर अब्दुल हफीज़ ख़ान, सैय्यद सरदार अली, हाजी सदरूद्दिन कुरैशी, सलीम खान, हाजी शब्बीर खान, मोईन भाई, बदरुद्दीन कुरैशी, अनीस खान, जुनैद मोहम्मद एवं फरीद मोहम्मद मौजूद रहे। इसके साथ ही जयपुर से आए खादिमुल हुज्जाज मोहम्मद जमील, आसिफ भाई और समीर खान का भी इस्तकबाल किया गया। सभी पदाधिकारियों ने राजस्थान के हाजियों को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से हज यात्रा पर रवाना करने के लिए हज कमेटी का आभार व्यक्त किया।

+