श्री श्याम दरबार मीन महादेव मन्दिर में रात्रि में महिला मण्डल के आयोजन में लगा सेंकड़ों श्रद्वालुओ का तांता,
अजमेर 28 अप्रेल 2026 श्री श्याम दरबार गोविन्द नगर नेहरू नगर के सामने स्थित मन्दिर श्रीश्याम प्रेमी मीणा काॅलोनी में मीन महादेव मन्दिर और श्री श्याम दरबार मन्दिर परिसर में रात्रि में भजन संध्या के अवसर पर मन्दिर में अनेक आयोजन किये गये।इस अवसर पर श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शनो हेतु सैकडो की संख्या में श्रद्वालुओ का तांता लगा रहा। महिला मण्डल द्वारा नाचकर झूमकर भजनों की प्रस्तुति दी गई।मन्दिर के संयोजक उमेश मीणा ने बताया कि श्री श्याम दरबार मन्दिर में खुशहाली की प्रार्थना की गई।अध्यक्ष बजरंग सिंह और उपाध्यक्ष उमेश मीणा के नेतृत्व में प्रतिदिन अनेक आयोजन किये गये।गायक कलाकारो के द्वारा उनकी मण्डली ने खाटू नरेश की महिला में रात्रि जागरण में अनेक भजनो और गीतो की प्रस्तुति दी गई।महिला मण्डल व अन्य श्रद्वालुओ ने नाचकर झूमकर अपनी आस्था प्रकट की।श्री खाटू श्याम बाबा और मीन महादेव मन्दिर को चारो तरफ से और अन्दर-बाहर से भी विशेष प्रकार से सजावट की गई।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी और उनके अनेक व्यापारिक प्रतिनिधियो ने खाटू नरेश के दर्शन करके खुशहाली की प्रार्थना भी की।कार्यक्रम में मन्दिर कमेटी के कमेटी के अध्यक्ष बजरंग सिंह,उपाध्यक्ष उमेश मीणा,सचिव कैलाश मीणा,कोषाध्यक्ष दीपक हजारी,उप कोषाध्यक्ष उमेश मीणा,संगठन मंत्री ओम प्रकाश मीणा,व्यवस्थापक सुभाष मीणा,कार्यक्रम आयोजन कर्ता टीकम सेनी,कार्यक्रम संरक्षण प्रमोद कुमार मीणा,कमेटी संरक्षक शिशुपाल मीणा,मीडिया प्रभारी निक्की शर्मा,सह मीडिया प्रभारी दीपक सामरिया सहित अन्य द्वारा निरन्तर सेवाऐं प्रदान की जा रही है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 28 April 2026
- Total Views:- 21
