पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के तत्वावधान में भण्डारे में निरन्तर सेवाऐ प्रदान करने वाली थांवला की श्रीमती कविता और मीना बच्चानी का किया सम्मान

अजमेर 28 अप्रेल 2026 पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक महन्त सन्त स्वामी टहलगिरी गोस्वामी और पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के सान्ध्यि में राजावीर दरबार में दो दिवसीय मेले में भण्डारे में निरन्तर सेवाऐ प्रदान करने वाली थांवला की श्रीमती कविता, डा.जयकुमार भारती और श्रीमती मीना प्रकाश बच्चानी को पूज्य झूलेलाल की विशाल प्रतिमा भेंट करके और राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य हक हलाल की कमाई पुस्तक भेंट करके सममानित किया गया।इस अवसर पर अनेक आयोजन किये गये।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि राजावीर साहिब के दो दिवसीय मेले में राजावीर साहिब की कथा का भी श्रवण करवाया गया,बच्चो का यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम,मुडन कार्यक्रम,धोट कुंवार के पलांद छुडवाना,पंजडे,पल्लव प्रार्थना,सत्संग,भजन,भकितरस कार्यक्रम का और लंगर प्रसादी का दोपहर और सांयकाल भी आयेजन किया गया जिसका सैकडो श्रद्वालुओं ने लाभ लिया।रमेश लालवानी ने बताया कि मेले में महन्त टहलगिरी गोस्वामी और सन्त प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में गायक कलाकार रवि भगत एण्ड उनकी पार्टी कलाकारों भगतों के द्वारा भक्तिरस के रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

+