श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के नेतृत्व में तेल चोर पकडने पर भीखाराम काले सहित क्लाक टावर थाने का किया सम्मान
अजमेर 28 अप्रेल 2026 अपना बाजार कार्यालय के पास स्थित रिटेल परचून व्यवसाय के व्यापारियो की ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा उनके प्रमुख व्यापारी लेखराज गोलानी के तेल के टिन चोरी होने का क्लाॅक टावर थाने ने चारो को पकडकर खुलासा करने पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अघ्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में रिटेल परचून व्यवसाई अध्यक्ष रवि उदेरानी,सुन्दर दास तीर्थानी,जय गोलानी,वासूमल पिंजनानी संजय मार्कैट यूथ ग्रुप के उपाध्यक्ष हरीश अगनानी,सचिव हरीश वतवानी,स्टेशन रोड के विनय चैनानी एवं अन्य ने थाने के स्टाॅफ का माल्यार्पण करके,साफा पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर थाना परिसर में सम्मानित किया गया।पुलिस थाने के वृत्त निरीक्षक भीखाराम काले और बनवारी लाल सहायक उपनिरीक्षक ने बताया कि इस चोरी के मामले को उजगर करने व चोरो को पकडने वालो को पुलिस अधीक्षक द्वारा रूपये आठ हजार नकद से सम्मानित भी किया जा चुका है।नकद राशि में रूपये दो हजार सीआई भीखराम काले,रूपये पन्द्रह सौ बनवारी लाल, रूपये पन्द्रह सौ वल्लभ राम, रूपये पन्द्रह सौ ओम प्रकाश, रूपये पन्द्रह सौ जितेन्द्र को नकद प्रदान किये गये।महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी चोरो को पकडवाने में व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल के उत्त धसेटी स्थित निवास पर लगे सीसीटीवी कैमरो की मदद से पुलिस तेल चोरो तक पहुंच सकी।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 28 April 2026
- Total Views:- 28
