कैंसर दिवस पर महावीर कैसर हाॅस्पीटल जयुपर में उपराष्ट्रपति से ग्रुप में महासंघ के किशोर टेकवानी ने की शिष्टाचार भेंट,

अजमेर 27 अप्रैल 2026 महावीर इंटरनेशनल कैंसर चिकित्सालय जयपुर में विश्व कैंसर सरवाइवर डे का आयोजन किया गया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष और कचहरी रोड के सचिव किशोर टेकवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से महासंघ के संसथापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि कार्यक्रम में भारत देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन महोदय ने शिरकत की।किशोर अेकवानी ने बताया कि मैं भी इस बीमारी से ग्रस्त था और उसका ऑपरेशन और इलाज मैंने 4 वर्ष पूर्व पहले करवाया था।किशोर टेकवानी ने बताया कि मैंने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और महावीर इन्टरनेशनल कैंसर चिकित्सालय के सर्वे सर्वा श्रीमान नवरत्न भंडारी के साथ भी फोटो खिंचवाया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,संरक्षक ओम प्रकाश टांक,संरक्षक संतोष बर्मन,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मूराजनी,उपाध्यक्ष सुरेश तम्बोली,जिला सीएलजी सदस्य व भैसा काम्प्लेक्स के अध्यक्ष किशन पारीक,पुलिस लाईन्स के अध्यक्ष रणवीर सैनी,दरगाह बाजार के अध्यक्ष किशन छबलानी,श्री श्याम प्रेमी बाजार गंज के अध्यक्ष मानमल गोयल,महासचिव गोविन्द लालवानी,कवंडस पुरा के अध्यक्ष राजेश गोयल,वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गोस्वामी,श्री मती कुशाल जेन,एउवेकेट वाहेदा चिश्ति,सरदार मनजीत सिंह सलूजा,सरदार बलबीर सिंह,के.एल.डेविड,महन्त टहलगिरी गोस्वामी,अहाता मौहल्ला के अध्यक्ष अश्वनी शास्त्री,उपाध्यक्ष कमलेश हेमनानी,डिग्गी बाजार के अध्यक्ष विजय गोयल एवं अन्य ने महासंघ के उपाध्क्ष दिनेश मूरजानी और महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में किशोर टेकवानी के स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की सर्वधर्म प्रार्थना की है।

+