श्री श्याम दरबार मीन महादेव मन्दिर में मोहिनी एकादशी पर अनेक आयोजन व मन्दिर परिसर में पक्षियो के निःशुल्क परिण्डो का वितरण

अजमेर 27 अप्रेल 2026 श्री श्याम दरबार गोविन्द नगर नेहरू नगर के सामने स्थित मन्दिर श्रीश्याम प्रेमी मीणा काॅलोनी में मीन महादेव मन्दिर और श्री श्याम दरबार मन्दिर परिसर में मोहिनी एकादशी के अवसर पर सोमवार को मन्दिर में अनेक आयोजन किये गये।इस अवसर पर श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शनो हेतु सेकडो की संख्या में श्रद्वालुओ का तांता लगा रहा।महिला मण्डल द्वारा मोहिनी एकादशी के अवसर पर भजनों की प्रस्तुति दी गई।मन्दिर के सयंोजक उमेश मीणा ने बताया कि श्री श्याम दरबार मन्दिर में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में अच्छे व्यापार और खुशहाली की प्रार्थना की गई।रमेश लालवानी के संयोजन में पक्षियो के लिए परिण्डो का भी महासंघ के तत्वावधान में निःशुल्क वितरण किया गया।अध्यक्ष बजरंग सिंह और उपाध्यक्ष उमेश मीणा के नेतृत्व में प्रतिदिन अनेक आयोजन किये जा रहे है।श्री खाटू श्याम बाबा और मीन महादेव मन्दिर को चारो तरफ से और अन्दर-बाहर से भी विशेष प्रकार से सजावट की गई है।कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष बजरंग सिंह,उपाध्यक्ष उमेश मीणा,सचिव कैलाश मीणा,कोषाध्यक्ष दीपक हजारी,उप कोषाध्यक्ष उमेश मीणा,संगठन मंत्री ओम प्रकाश मीणा,व्यवस्थापक सुभाष मीणा,कार्यक्रम आयोजन कर्ता टीकम सेनी,कार्यक्रम संरक्षण प्रमोद कुमार मीणा,कमेटी संरक्षक शिशुपाल मीणा,मीडिया प्रभारी निक्की शर्मा,सह मीडिया प्रभारी दीपक सामरिया सहित अन्य द्वारा निरन्तर सेवाऐं प्रदान की जा रही है।

+