पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल द्वारा आज राजावीर साहिब स्मृति में लंगर प्रसादी का आयोजन

अजमेर 27 अप्रेल 2026 राजावीर साहिब दुर्गा माता दरबार राजावीर बाजार में सोमवार को महन्त सन्त स्वामी टहलगिरी गोस्वामी के सान्ध्यि में राजावीर दरबार में दो दिवसीय मेले में प्रथम दिवस के अवसर पर अनेक आयोजन किये गये।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सोमवार को राजावीर साहिब के दो दिवसीय मेले के शुभारम्भ अवसर पर श्रीमद्वभागवत गीता के अठारवें पाठ का श्रद्वालुओ को श्रवण करवाया गया,रोट के प्रसाद का पचाइण व कुटण,बच्चो का यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम,मुडन कार्यक्रम, पंजडे,पल्लव प्रार्थना,सत्संग,भजन,भकितरस कार्यक्रम का और लंगर प्रसादी का दोपहर और सांयकाल भी आयेजन किया गया जिसका सैकडो श्रद्वालुओं ने लाभ लिया।रमेश लालवानी ने बताया कि दो दिवसीय राजावीर साहिब के मेले महन्त टहलगिरी गोस्वामी और सन्त प्रकाश गोस्वामी के नेतृत्व में गायक कलाकार रवि भगत एण्ड उनकी पार्टी के कलाकारों भगतों के द्वारा भक्तिरस के रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।राजावीर साहिब की प्रतिमा पर गुलाब के फूलो की चादर पेश की गई,राजावीर साहिब के पंजडे प्रस्तुत किये जायेंगें, महाआरती ,पल्लव प्रार्थना और उसके पश्चात लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया।मंगलवार को सांयकाल 05 बजे से पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी के भगतों महेश कुमार एवं उनकी मण्डली के द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी।महाआरती, दो दिवसीय मेले के समापन्न का भोग, अरदास, पल्लव प्रार्थना ,आम भण्डारे का आयोजन करके दो दिवसीय मेले का समापन्न किया जायेगा।

+