पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल द्वारा आज राजावीर साहिब स्मृति में लंगर प्रसादी का आयोजन

अजमेर 27 अप्रेल 2026 पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि आज मंगलवार को राजावीर विक्रमादित्य साहिब जयन्ति उनकी स्मृति के अवसर पर आम भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन तारागढ पहाडी अन्दर कोट पर स्थित पूज्य श्री झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में किया जायेगा।अध्यक्ष नारी देवानी और सचिव शंकर छत्तानी ने बताया है कि सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में सन्तो और महापरुषों को पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में नमन किया जाता है। कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि मंगलवार 28 अप्रेल को दोपहर में भक्तिरस के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन राजावीर विक्रमादित्य की स्मृति में किया जायेगा और उसके पश्चात आम भण्डारे लंगर प्रसादी का आयोजन किया जायेगा।सेवाऐं प्रदान करने वालांे में दौलत राम खुशलानी,सचिव शंकर छततानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,इन्दर विधानी,नरेश रतनानी,बच्चू हरवानी,महेश वरलानी,सौरभ जेठवानी,भगवान हरवानी,रमेश लालवानी एवं अन्य द्वारा सेवाऐ प्रदान की जायेगी।भण्डारे में सहयोग करने वाले श्रद्वालु सचिव शंकर खानचन्द छत्तानी और कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी से सम्पर्क करके अपना अपना सहयोग कर सकते है।

+