श्री झूलेलाल मन्दिर अमर शहीद हेमू कालानी चौक पर श्रद्वालुओ में लंगर प्रसादी का वितरण किया गया

अजमेर 27 अप्रेल 2026 श्री झूलेलाल मन्दिर अमर शहीद हेमू कालानी डिग्गी चैक पर श्रद्वालुओ में लंगर प्रसादी के वितरण का आयोजन किया गया।रेल्वे सिन्धु सभा के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि रेल्वे के पूर्व अधिकारी थांवरदास शिवनानी की स्मृति में पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के अध्यक्ष नारी भाई देवानी,दौलत राम खुशलानी,श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अजय नगर बाजार के शंकर छत्तानी,डिग्गी बाजार प्लाजा रोड के रमेश शिवनानी,डिग्गी तालाब बाजार के इंदर विधानी,जय प्रकाश शिवनानी,नरेश हरवानी,मनीष भाई,राजेश भाई एवं अन्य ने सेवाऐ प्रदान की।इस अवसर पर दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज की ओर आने जाने वाले पर्यटको और जायरीनों में केरी के शर्बत पुलाव बिरयानी के प्रसाद का वितरण किया गया जिसका सैकडो श्रद्वालुओं ने लाभ लिया।रेल्वे सिन्धु सभा के महासचिव रमेश लालवानी ने इस अवसर पर थांवरदास शिवनानी के सम्बंध में बताया कि शिवनानी ने पूज्य श्री झूलेलाल साहिब के बहिराणे में श्रेष्ठ सेवाऐ प्रदान की और वे परम भक्त कर्मठ सेवादारी थे।

+