रात को खाए बिरयानी और तरबूज सुबह तक एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
प्रधान सम्पादक -अब्दुल क़ादिर
मुंबई 27अप्रैल, मुंबई के पायधूनी इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, घटना की जानकारी मिलने के बाद अब महाराष्ट्र पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत,
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 40 साल के अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी 35 वर्ष नसरीन डोकाडिया, दो बेटियों आयशा 16 वर्ष और जैनब 13 वर्ष के रूप में हुई है पूरा परिवार एक साथ खत्म हो गया, शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है,
क्या बिरयानी और तरबूज खाने से हुई,
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 25 अप्रैल 2026 की रात परिवार ने घर पर रिश्तेदारों को बुलाया था कुल नौ लोगों ने रात करीब 10:30 बजे साथ में खाना खाया बताया जा रहा है कि खाने में बिरयानी थी रिश्तेदार खाना खाकर अपने घर चले गए वही उसके बाद रात 1 से 1:30 बजे के बीच परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया कुछ ही घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, 26 अप्रैल 2026 की सुबह 5:30 से 6:00 के बीच चारों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए हालत तेजी से खराब होती गई,
अस्पताल में एक-एक कर दम तोड़ा,
परिवार को पहले साबू सिद्दीक अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर देखकर उन्हें जेजे अस्पताल रेफर कर दिया गया डॉक्टर ने बढ़ाने की हर कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए सबसे पहले सुबह करीब 10:15 बजे 13 साल की मेहनत की मौत हुई उसके बाद बाकी तीनों की हालत और बिगड़ती गई रात करीब 10:30 बजे पति अब्दुल्ला डोकाडिया में भी दम तोड़ दिया, एक ही दिन में हंसता खेलता परिवार उजड़ गया,
पुलिस ने शुरू की जांच,
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने जे जे मार्ग थाने में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है डीसीपी प्रवीण मुंढे ने बताया कि 25 अप्रैल को परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था रात में तरबूज खाने के बाद सुबह से उल्टी दस्त शुरू हुए, पोस्टमार्टम हो चुका है शरीर और खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगी,
जबकि स्थानीय डॉक्टर जेद कुरैशी ने बताया कि रात में अचानक तबियत बिगड़ी थी उल्टी दस्त और कमजोरी की शिकायत थी अस्पताल लेकर गए लेकिन बचाया नहीं जा सका, इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्या यह सिर्फ फूड प्वाइजनिंग है या कुछ और ? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है फिलहाल पूरा इलाका सदमे में है और सच सामने आने का इंतजार कर रहा है
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 27 April 2026
- Total Views:- 619
