श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर द्वारा जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में किया सेवाकार्य
अजमेर 26 अप्रैल, श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर व श्री राम असहाय सेवा ट्रस्ट द्वारा सेवा कार्य के तहत 26 अप्रैल रविवार को प्रातः जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) दाहर सेन स्मारक के पास में अल्पाहार की व्यवस्था कर सेवा कार्य किया गया l संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसम्बर को संस्था की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में इस स्वर्ण जयंती वर्ष को सेवा कार्य वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था जिसके तहत प्रति माह संस्था की और से विभिन्न सेवा कार्य किये जाते हैं इसी क्रम में रविवार को हरि भाऊ उपाध्याय नगर स्थित जय अम्बे सेवा समिति वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में सेवा कार्य किया गया l वृद्धाश्रम (सेवाधाम) में सेवा कार्य करने वाले संस्था पदाधिकारियों व सदस्यों में संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, चंद्र नारायण अग्रवाल, शिवशंकर अग्रवाल, विनय गुप्ता व प्रकाश जैन पाटनी आदि सदस्य शामिल थे जिन्होंने अपने हाथों से वहाँ रहने वाले आवासियों को अल्पाहार परोसकर सुखद अनुभूति प्राप्त की
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 April 2026
- Total Views:- 43
