जयपुर एयरपोर्ट से हज 2026 की सातवीं फ्लाइट रवाना, 423 हाजियों ने किया मुक़द्दस सफर का आगाज़
सम्पादक -अब्दुल क़ादिर जयपुर। 26अप्रैल,हज 2026 के मुक़द्दस सफर के तहत रविवार रात्रि 8:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से 423 हाजियों की सातवीं फ्लाइट रवाना हुई, जो सोमवार को मदीना शरीफ़ पहुंचेगी। इस फ्लाइट में 220 पुरुष और 203 महिला हज यात्री शामिल हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर सभी हाजियों का इस्तकबाल राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान मेंबर जनाब अब्दुल हकीम खान साहब द्वारा किया गया। इस अवसर पर हज कमेटी के वॉलिंटियर्स भी मौजूद रहे और उन्होंने हाजियों की रवानगी से पहले हर संभव सहयोग प्रदान किया। रवानगी के दौरान एयरपोर्ट का माहौल भावुक और रूहानी रहा, जहां हाजियों के परिजनों ने उन्हें दुआओं के साथ विदा किया। सभी हाजियों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 April 2026
- Total Views:- 394
